हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 July 2024

शिक्षक नहीं देंगे ऑनलाइन उपस्थिति : संयुक्त शिक्षक संघ

शाहजहांपुर,  शिक्षकों की विद्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के सभी संगठन एक सुर में विरोध करना शुरू कर दिया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया है।शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्थिति शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने सामूहिक बैठक की, जिसमें शिक्षामित्र व अनुदेशक संघ तथा यूटा के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में ऑनलाइन उपस्थिति कराये जाने के विरोध में आंदोलन की कार्ययोजना बनाई गई।

कार्ययोजना में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, प्रांतीय अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ, शिक्षा मित्र संघ, अनुदेशक संघ, यूटा के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी शिक्षक संघ व संविदा शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से ऑनलाइन उपस्थिति न देने का निर्णय लिया। 



शिक्षक नेताओं ने बैठक में कहा कि शिक्षक को कमजोर समझकर लगातार शोषण उत्पीड़न किया जा रहा है, इस पर चुप नहीं रहा जायेगा अब निर्णायक संघर्ष होगा। बैठक के दौरान शिक्षक संगठनों ने कहा कि कोई भी शिक्षक डिजिटल हाजिरी नहीं देंगे, तथा आठ जुलाई से सभी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध करेंगे और उसी दिन दोपहर 2 बजे खिरनी बाग मैदान में इकट्ठे होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि 15 जुलाई से जिला मुख्यालय पर विशाल आंदोलन शुरु होगा, जिसमें सभी संगठन एकजुट रहते हुए अनवरत धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। 



उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि आठ जुलाई को दो बजे से खिरनी बाग मैदान पर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। संयुक्त मीटिंग में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, एससी एसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, यूटा के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार, शिक्षा मित्र संघ के जिला मंत्री रामपूत पाल, अनुदेशक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, टीएससीटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मिश्रा व जिलाध्यक्ष सतीश सिंह उपस्थित हुए। जूनियर शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, धीरज रस्तोगी, चंद्रभूषण शुक्ला, विक्रांत मिश्रा, यूटा के अवनीश कुमार सिंह व जिला मंत्री हरिशंकर उपस्थित थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more