हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 July 2024

केंद्रीय विद्यालय के 33 बच्चे व्यायाम के समय चक्कर खाकर गिरे, उमस भरी गर्मी के दौरान बीमार पड़े बच्चे,


एटा। सकीट ब्लॉक क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा के बाद धूप में व्यायाम कराने से 33 विद्यार्थी चक्कर खाकर गिर पड़े। सभी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उमस व गर्मी में व्यायाम कराने से बच्चे बीमार पड़े। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।


गांव हरचंद्रपुर कलां स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने बताया कि धूप में ही व्यायाम कराया गया। रोज एक भार लेकिन मंगलवार को दूसरी बार कराया जा रहा था। इस दौरान पहले 4 विद्यार्थी गिरे, बाद में और गिरते गए। एंबुलेंस समेत शिक्षिकों की गाड़ी से बच्चों को 8.30 बजे मेडिकल कॉलेज लाया गया। अधिकांश को घबराहट और पेटदर्द की समस्या थी। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय के एक-दो कक्षों में तो पंखे भी नहीं चल रहे थे। जिनमें चल रहे थे उनकी हवा नहीं लग रही थी।

जानकारी मिलते ही डीएम प्रेमरंजन, एसएसपी श्याम नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। विद्यार्थियों का हाल जाना प्रधानाचार्य शारदा शरन ने बताया कि मंगलवार को कुछ बच्चे सही से कर नहीं पा रहे थे। उन्हें दोबारा करने को बोला गया था। सभी विद्यार्थी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विद्यार्थियों को उमस व गर्मी से दिक्कत हुई.


डिप्टी सीएम ने मामले का लिया संज्ञान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने तबीयत बिगड़ने की घटना को दुखद बताया। डिप्टी सीएम ने एक्स पर पोस्ट मैं लिखा कि बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने की घटना अत्यंत दुखद है। प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more