UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 July 2024

स्कूलों से होगी सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग की शुरुआत


देश में जल्द ही सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके तहत सबसे पहले स्कूलों में जाकर जिला स्वास्थ्य टीमें नौ से 14 साल की छात्राओं को टीका देंगी। स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से इसकी रूपरेखा तैयार की है। सूत्रों का कहना है कि एक से दो सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
की अध्यक्षता में पहले 100 दिन के कार्यकाल को लेकर समीक्षा बैठक




होगी। इसमें अभियान लॉन्च करने का दिन तय होगा। उम्मीद है कि दिल्ली में एक स्कूल से पीएम इस अभियान को लॉन्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर का टीका शामिल करने की तैयारी है। इसके टीके की एक खुराक असरदार है। देश के कुछ क्षेत्रों में इसका टीकाकरण किया जा
रहा है। यह स्वदेशी रूप से विकसित
क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन से बाजार में उपलब्ध है।

सीरम ने तैयार किया है टीका : इस बीमारी से महिलाओं को बचाने के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीका विकसित किया है। यह टीका भारतीय बाजार में करीब दो हजार रुपये प्रति खुराक की कीमत में उपलब्ध है, लेकिन सरकार इसे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर देशभर में निशुल्क उपलब्ध कराना चाहती है।


पीएम मोदी जल्द ही दिल्ली में लॉन्च कर सकते हैं अभियान हर सात मिनट में एक मौत
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला विश्व में चौथा और भारत में दूसरा सबसे आम कैंसर है। इससे देश में हर सात मिनट में एक महिला रोगी दम तोड़ रही है। हर साल करीब एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more