UpdateMarts
Follow Channel

13 July 2024

शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक संयुक्त मोर्चा ने डिजिटिलाइजेशन के विरुद्ध लड़ाई की शुरू


डिजिटिलाइजेशन के विरुद्ध लड़ाई जो 8 जुलाई को शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक संयुक्त मोर्चा ने शुरू की थी उसका अधिकतर राजनैतिक दलों एवं बुद्धिजीवी पत्रकारों का भी खुला समर्थन एवं मिलने से सरकार के ऊपर दबाव बनाना शुरू हो गया है। सरकार अब अधिकारियों से दबाव डलवाना चाहती है शिक्षको के ऊपर।
आगामी 15 जुलाई को भी शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा । आप की उपस्थिति ही लड़ाई की दिशा निर्धारित करेगी।
अतः आप से निवेदन है कि मौसम कैसा भी रहे 2.30पर धरना स्थल पहुंचे वही से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
संजय सिंह
सह संयोजक संयुक्त मोर्चा
   चंदौली