UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 July 2024

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सप्ताह कल से, यह होने हैं कार्यक्रम


लखनऊ : वर्ष 2020 में लागू हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के चार वर्ष पूरे होने पर परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोमवार से शिक्षा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। शिक्षा सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा सप्ताह सभी विद्यालयों में आयोजित किया जाए।


शिक्षा सप्ताह में सात दिनों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पहले दिन शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) दिवस मनाया जाएगा। दूसरे दिन मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान (एफएलएन) के विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तीसरे दिन खेल दिवस व चौथे दिन संस्कृति दिवस मनाया जाएगा। पांचवें दिन एनईपी के तहत कौशल आधारित शिक्षा व डिजिटल माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई, छठे दिन ईको क्लब की मदद से पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम और सातवें व अंतिम दिन सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित कर एनईपी के महत्व को बताया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more