UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 July 2024

चार साल से स्कूल नहीं आई शिक्षामित्र, शिक्षिका नदारद

■ तीन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

■ बीएसए ने आठ स्कूलों का किया निरीक्षण, खुली पोल


बहराइच, । बेसिक स्कूलों में लाख प्रयासों के बाद भी लापरवाह शिक्षिकों की शगल में सुधार नहीं हो पा रहा है। है। नवागत बीएसए एसए के के औचक निरीक्षण में चार सालों से शिक्षामित्र कागजों में उपस्थिति दर्ज कराती मिली, तो कई शिक्षक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। ऐसे शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। कई अन्य शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

जिले के बेसिक स्कूलों में शिक्षिकों की उपस्थिति व शिक्षण व्यवस्था की हकीकत परखने को लेकर बीएसए ने

बेसिक स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए बलहा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नान्हूजोत, प्राथमिक विद्यालय रजवापुर प्रथम, उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय गुरुघुट्टा, प्राथमिक विद्यालय गिरधारीपुरवा संग

रिसिया का कंपोजिट विद्यालय करौंदा का औचक निरीक्षण किया। नान्हूजोत में कार्यरत सहायक अध्यापक अरविंद कुमार निरीक्षण समय में अनुपस्थित पाये गए। निरीक्षण के दौरान ही वह पौने नौ बजे विद्यालय में उपस्थित
हुए। । विद्यालय में कुल नामांकन 65 के सापेक्ष केवल पांच छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय गुरुघुट्टा में कार्यरत फैज मोहम्मद, अलहम व प्राथमिक विद्यालय नान्हुजोत में कार्यरत सबीना द्वारा बीएसए के समक्ष ही उनकी लोकेशन को अन्य अध्यापकों के मध्य ट्रेस करने का

प्रयास किया गया। कंपोजिट विद्यालय मोतीपुरवा में कार्यरत वकार की ओर से फैज मोहम्मद को भी फोन कर शासकीय कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया गया।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गुरुघुट्टा में कार्यरत शिक्षामित्र शाहीन बेगम 20 दिसम्बर 2020 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। रिसिया के कंपोजिट विद्यालय करौंदा में अध्यापिका निधि पोद्दार अनुपस्थित पाई गई जबकि उनका हस्ताक्षर बना था।


आठ बेसिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। कई शिक्षक नदारद मिले। शिक्षामित्र चार सालों से विद्यालय नहीं आई। ऐसे शिक्षक व शिक्षामित्रों पर अनुशासनात्मक
कार्रवाई की संस्तुति की गई है। - आशीष कुमार सिंह, बीएसए, बहराइच

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more