UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

10वीं और12वीं के पंजीकरण पांच तक

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच सितंबर तक बढ़ा दी है। सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फीस चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर होगी।


छह से 10 दिसंबर तक प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि को चेक करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more