UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

वर्तमान मे सभी संगठनों और शिक्षकों की सरकार और विभाग के अधिकारियों से कुछ निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण मांगे होनी चाहिए


वर्तमान मे सभी संगठनों और शिक्षकों की सरकार और विभाग के अधिकारियों से कुछ निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण मांगे होनी चाहिए -



1. बेसिक स्कूलों से किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूलों की न्यूनतम दूरी 3 किमी होनी चाहिए । तभी प्राइवेट स्कूलों को मान्यता दिया जायें ।
2. प्राइवेट स्कूलों की दूरी से सम्बंधित सत्यापन के लिये सबसे नजदीकी बेसिक स्कूल से प्रमाणपत्र लेना आवश्यक हों ।
3. जूनियर बेसिक स्कूलों से प्राइवेट स्कूल की दूरी न्यूनतम 5 किमी हो और नियम 2 का सत्यापन होने के उपरांत ही मान्यता दिया जाये ।
4. सभी बेसिक के प्राथमिक और जूनियर मे प्रधानाध्यापक अवश्य हों । 
5. सभी प्राथमिक विद्यालयों मे एक हेड और चार शिक्षक अनिवार्य हों ।
6. सभी जूनियर स्कूलो मे एक हेड और तीन शिक्षक अवश्य हों ।
7. गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों को तत्काल बंद किया जाये तथा उन्हें चिन्हित कर कठोरतम कार्यवाही किया जाये । यह अवैध रूप से चलने के कारण अवैध धन उगाही के केंद्र है। उपरोक्त नियम 1 और 3 का पालन भी गम्भीरतापूर्वक हो जिससे बेसिक विद्यालयों मे कम नामांकन की समस्याओं को दूर किया जा सकें ।
8. शिक्षकों की पदोन्नति प्रथम आवश्यक विभागीय कार्यों मे रखते हुये पूरा किया जायें 
9. जब क्रमांक 1 से 8 तक के मागों का पालन सरकार और विभाग गम्भीरतापूर्वक करे उसके पश्चात यदि समायोजन आवश्यक हो तो शिक्षकों का समायोजन हो ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more