UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

पोर्टल पर छात्राें का विवरण दर्ज नहीं होने पर जवाब तलब

 अमेठी सिटी। यू-डाॅयस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेशन अपलोड नहीं करना 31 परिषदीय विद्यालय व 193 वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को महंगा पड़ा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब किया है। साथ ही 28 अगस्त तक सूचना अपलोड करने को कहा है।


परिषदीय स्कूलों व माध्यमिक इंटर कॉलेजों के साथ मान्यता प्राप्त अन्य स्कूलों को सुविधाओं से लैस करने के साथ ही बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रति वर्ष यू-डाॅयस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेशन सूचना अपलोड की जाती है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण बच्चों का नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड समेत 22 बिंदुओं की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।




यू-डाॅयस सूचना अपलोड करने का कार्य 31 परिषदीय व 193 वित्त विहीन स्कूलों ने शुरू तक नहीं किया है। यह मामला पोर्टल की समीक्षा करने पर उजागर हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर 28 अगस्त तक प्रत्येक दशा में यू-डाॅयस पोर्टल पर डाटा अपलोड कर जवाब देने को कहा गया है। डाटा अपलोड नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि यू-डॉयस डाटा अपलोड कराने के साथ ही उसकी नियमित निगरानी की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more