UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

शिक्षा विभाग में बाबुओं के 990 पदों पर होगी भर्ती


प्रयागराज, । नौकरी की राह तक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदेशभर के कार्यालयों, संस्थानों आदि में बाबुओं के 990 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आयोग की ओर से ही विज्ञापन जारी होगा।



इन 990 रिक्त पदों में आशुलिपिक के 115 व कनिष्ठ सहायक के 875 पद शामिल हैं। वैसे तो आशुलिपिक के 163 और कनिष्ठ सहायक के 3197 पद सृजित हैं। इनमें से क्रमश 22 और 1682 पद ही भरे हुए हैं। कनिष्ठ सहायक के 640 और आशुलिपिक के 26 रिक्त पदों का अधियाचन अभी नहीं भेजा गया है। इससे पूर्व छह साल पहले बाबुओं की भर्ती हुई थी। तब से भर्ती नहीं होने का नतीजा है कि आशुलिपिक के 163 पदों में से मात्र 22 ही भरे हुए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more