UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

8 हजार शिक्षकों व अधिकारियों को नहीं मिलेगा अगस्त का वेतन, सम्पति का ब्यौरा न दिए जाने पर शासन का आदेश


अयोध्या : शासन की ओर से मार्च
से अब तक 32 बार आदेश जारी करने के बाद भी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा ने देने पर जिले के आठ हजार शिक्षकों समेत कई शिक्षा अधिकारी फंस गए हैं। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे कर्मचारियों का अगस्त का वेतन निर्गत नहीं किया जायेगा। शासन की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा से पता चला है कि स्पष्ट निर्देशों के बाद भी सभी कर्मचारियों
ने संपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया है। यह असंतोषजनक स्थिति है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई कर्मचारियों द्वारा संपत्ति का ब्योरा न देने के कारण


उनकी पदोन्नति भी रोक दी गई है। ऐसे कर्मचारियों ने कार्मिक विभाग को प्रत्यावेदन भेजा है।

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा चल अचल संपत्ति का ब्योरा न दिए जाने पर मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इसमें स्पष्ट कहा है कि निर्धारित गाइडलाइंस के मुताबिक ब्योरा नहीं दिया गया तो समझा जायेगा कि सम्पत्ति छिपाई जा रही है।


 मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा न देने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। - संतोष कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी

31 अगस्त तक ब्योरा अपलोड करा दिया आअगस्त त लोग नहीं करेंगे उनका वेतन रोक दिया जायेगा। - डॉ. राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more