UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

69000 में चयनित हजारों अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी पर अपने चयन सूची से छेड़छाड़ न करने हेतु शांति पूर्ण प्रदर्शन किया



आज 69000 में चयनित हजारों अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी पर अपने चयन सूची से छेड़छाड़ न करने हेतु शांति पूर्ण प्रदर्शन किया । जिसमे पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी आए । उनकी मांगों के क्रम में dg मैडम कंचन वर्मा ने एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया वार्ता के निष्कर्ष के बारे में सामान्य वर्ग के प्रत्यूष मिश्र ने बताया की महानिदेशक ने कहा कि अभी शासन से कोई स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं मिला है..अभी समस्त विकल्पों पर मंथन चल रहा है। किसी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा। अभी हमारे पास 3 महीने का समय है । तब तक हम कोई ऐसा रास्ता शासन के साथ मिल कर निकलेंगे जिससे किसी का अहित न हो । इसके साथ ही सभी शिक्षक अगले दिन अपनी शिक्षण कार्य में संलग्न होने की लिए प्रदर्शन को समाप्त कर गंतव्य को चले गए।

प्रत्यूष मिश्र
चयनित शिक्षक 
सामान्य वर्ग

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more