UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

स्कूल छोड़ धरने पर गुरुजन, सभी को आया यह निर्देश



समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
उत्तर प्रदेश।
उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षकों द्वारा विद्या भवन निशातगंज कार्यालय लखनऊ में अनावश्यक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
अतः निर्देशित किया जाता है कि-


1- धरना दे रहे शिक्षकों द्वारा अवकाश लिया गया है अथवा नहीं ? शिक्षक शिक्षिका जो भविष्य में बिना अवकाश के धरना में सम्मिलित होते है को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
2- 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी जो धरना में सम्मिलित हो रहे है को किसी भी दशा में अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। यदि कोई शिक्षक शिक्षिका धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होते है तो सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more