UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2024

13 आईएएस अधिकारियों के तबादले

 

यूपी की योगी सरकार ने बुधवार की रात 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अभी तक प्रतीक्षारत रहे के. विजयेन्द्र पांडियन को कई बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। उन्हें आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, प्रबंध निदेशक, उ०प्र० राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक, उ०प्र० वित्त निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी दे दी गई है।




इसके अलावा प्रतीक्षारत रहीं श्रीमती मिनिष्ती एस को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर से अब विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग भेजा गया है। श्रीमती अनिता यादव, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।


श्रीमती एम० अरून्मोली मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा को उपाध्यक्ष बनाकर आगरा विकास प्राधिकरण भेजा गया है। सुश्री आकांक्षा राणा मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ को विशेष कार्याधिकारी, कुम्भ मेला प्राधिकरण बनाया गया है। सुश्री राम्या आर, मुख्य विकास अधिकारी, बहराईच को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग भेजा गया है।



श्री मुकेश चन्द्र, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लि०, लखनऊ को मुख्य विकास अधिकारी, बहराईच के पद पर भेजा गया है। सुश्री अंकिता जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा की जिम्मेदारी मिली है। श्री नवनीत सेहारा, मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का जिम्मा मिल गया है। प्रतीक्षारत अरविन्द सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाया गया है। डा0 दिव्या मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर को मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ के पद पर भेजा गया है। प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ की जिम्मेदारी मिल गई है।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more