UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2024

कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय आज रहेंगे बंद

 

कासगंज। कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार को जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम मेधा रूपम ने एक दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। स्कूल में अवकाश हो जाने से बच्चों की मौज आ गई है।




पांच अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। इस समय सावन का महीना चल रहा है। इस माह में दूर-दराज से कांवडिय़ा लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट से जल भरकर ले जा रहे हैं। जिससे भीड़ बढ़ी हुई है। सोमवार को भीड़ और बढे़गी। भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले जिलाधिकारी ने शनिवार को जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। अब सोमवार का अवकाश बढ़ा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। विद्यालयों के कार्यालय यथावत खुलेंगे। शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर विभागीय कार्य करेंगे। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more