UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 August 2024

87 विद्यालयों में नहीं चल रहीं एक व छह की कक्षाएं


सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में नए छात्रों के नामांकन का हाल बेहाल है। 87 विद्यालयों में कक्षा एक व छह की कक्षाएं ठप हैं। चालू शैक्षिक सत्र में एक भी नामांकन इन कक्षाओं में नहीं हुए हैं। इसके चलते ये कक्षाएं बंद हैं। बीएसए ने पूरे स्टॉफ को दो दिन की मोहलत देते हुए सख्त चेतावनी दी है।






अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन से ही शिक्षकों से अधिक से अधिक नामांकन किए जाने के निर्देश - दिए गए थे। खासकर कक्षा एक व छह में नए नामांकन होने थे। दरअसल, इन कक्षाओं में नए नामांकन होने पर ही ये कक्षाएं संचालित होंगी। लेकिन चार माह बाद भी नए नामांकन का बहुत बुरा हाल है। प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की बीएसए ने समीक्षा की।

मालूम हुआ कि जिले के 87 विद्यालयों में कक्षा एक व कक्षा छह में एक भी नए नामांकन नहीं हुए हैं। इस वजह से यह कक्षाएं ठप चल रही हैं। बीएसए ने नाराजगी जताई है।







यह है विकास खंडवार की स्थिति







पिसावां 5, परसेंडी दो, पहला नौ, बेहटा चार, बिसवां चार, एलिया चार, गोंदलामऊ छह, हरगांव तीन, कसमंडा आठ, खैराबाद पांच, लहरपुर तीन, मछरेहटा तीन, महमूदाबाद पांच, महोली छह, मिश्रिख 10, नगर क्षेत्र बिसवां दो, नगर क्षेत्र मिश्रिख तीन, नगर क्षेत्र सीतापुर तीन, रामपुर मथुरा व रेउसा का एक-एक विद्यालय शामिल है।



होगी कार्रवाई

नए नामांकन में लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टॉफ को चेतावनी दी गई है। दो दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more