हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 August 2024

282 विद्यालयों में लगेंगे पंखे, प्रोजेक्टर से पढ़ाई करेंगे बच्चे


प्रतापगढ़:-बेल्हा के 282 विद्यालयों में लगेंगे पंखे, प्रोजेक्टर से पढ़ाई करेंगे बच्चे
प्रतापगढ़, संवाददाता। 282 विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्युत निगम को एक करोड़ 68 लाख रुपये का बजट जारी किया है। विद्यालयों में कनेक्शन, विद्युतीकरण के लिए विद्युत निगम की ओर से निविदा आमंत्रित की गई है।


नए शिक्षा सत्र में आधुनिक उपकरणों से नौनिहालों के पठन- पाठन पर जोर दिया जा रहा है। अधिकांश शासकीय स्कूलों में अब प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, एलईडी स्क्रीन,
पंखे लगाये जा रहे हैं। जनपद में 205 प्राथमिक, 55 मिडिल, 22 कंपोजिट विद्यालयों में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ था। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए एक करोड़ 68 लाख रुपये का बजट जारी किया है। विद्युत निगम की ओर से ऐसे सभी विद्यालयों में केबल कनेक्शन मीटर, पंखा सहित अन्य उपकरण लगाने की निविदा आमंत्रित कर दी है। अब ऐसे विद्यालयों में पठन-पाठन के समय बच्चों को परेशानी नहीं होगी। ऐसे
सभी विद्यालयों में विद्युतीकरण प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के बाद सभी कक्ष में पंखा, लाइट, प्रोजेक्टर, इन्वर्टर, कंप्यूटर लगाने का काम लगभग एक माह के भीतर पूरा हो जाएगा।



बेसिक शिक्षा
शिक्षा विभाग ने जनपद के 282 विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए निगम को एक करोड़ 68 लाख रुपये का बजट दिया है। निविदा आमंत्रित कर सभी विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने का काम समय पर पूरा कराया जाएगा।
- सतपाल, अधीक्षण अभियंता पूर्वाचल
विद्युत वितरण निगम

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more