हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 August 2024

छात्रों ने शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाया, प्रदर्शन


प्रयागराज,। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सोमवार को डीएसडब्ल्यू और एफआरसी कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने हॉस्टल शुल्क में फीस वृद्धि की निंदा की। साथ ही कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय प्रशासन 48 घंटे के भीतर मांगों पर त्वरित कार्रवाई करे अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे।



एबीवीपी ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में तीन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा, प्रत्येक वर्ष छात्रावासों के शुल्क में 10 वृद्धि न करने, 60 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को गरीब छात्र कोष से छात्रवृत्ति देने की मांग की। इसके साथ ही एफआरसी कार्यालय पर सात और आठ अगस्त को प्रस्तावित साक्षात्कार में पारदर्शिता की मांग की। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, इकाई मंत्री आयुष्मान चौहान, अखिलेश कुशवाहा, धीरज पांडेय, आशुतोष मिश्र, अमन आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more