हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 August 2024

टाट पट्टी पर नहीं बैठेंगे बच्चे, मिली डेस्क बेंच


भदोही। नईबाजार स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के बच्चों को मंगलवार को टाट प‌ट्टी से छुटकारा मिल गया। स्कूल में जन सहयोग से डेस्क और बेंच लगाए गए।


इसके पहले स्कूल में स्मार्ट टीवी
और एक कक्ष में तीन-तीन पंखे भी लगाए जा चुके हैं। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को डेस्क बेंच समर्पित किया। कहा कि आज के सरकारी विद्यालय निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश ने बताया कि कक्षा एक से पांचवीं तक इस विद्यालय में हर कक्षा स्मार्ट टीवी से सुसज्जित है। प्रत्येक कक्ष में तीन तीन पंखे लगा दिए गए हैं और जन सहयोग से ही बच्चों के लिए डेस्क और बैंच की व्यवस्था हुई है। उन्होंने डेस्क और बेंच की व्यवस्था करने वाले डा. एके गुप्ता की प्रशंसा की।

डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधा मिले यह हम सबका प्रयास होना चाहिए संचालन बीएल पाल व संगीता मौय। ने किया। मौके पर एवेएसा चंद्रशेखर आजाद, पंचायत अभ्यर निर्मला सोनकर, लालता सोनकर, ईओ नईबाजार सुजीत कुमार राजीव मोदनवाल, दिलीप गुप्ता संगीता यादव, राधेश्याम गुप्ता के ि ने भी विचार व्यक्त किए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more