हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 September 2024

चिह्नित होंगे कम शैक्षिक स्तर वाले 25-25 स्कूल


महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर किए जाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। जनपद में प्रत्येक ब्लॉक के कम शैक्षिक स्तर वाले 25-25 परिषदीय स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद इन विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर किए जाने का काम होगा।






डीएम मृदुल चौधरी के निर्देश पर जिले के पनवाड़ी, कबरई, चरखारी व जैतपुर ब्लॉक से 25-25 ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जाएगी जहां शिक्षा का स्तर बेहतर नहीं है। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करने का काम एक सप्ताह के अंदर पूरा होगा। इसके बाद बीएसए, बीईओ, एआरपी व जिला समन्वयक इन विद्यालयों का लगातार निरीक्षण करेंगे और पठन-पाठन का काम और बेहतर किए जाने पर जोर देंगे। ताकि यहां अध्ययनरत बच्चों का शैक्षिक स्तर और बेहतर हो सके। उधर, बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि कम शैक्षिक स्तर वाले जिले के चारों ब्लॉकों से करीब 100 विद्यालयों को चिह्नित किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इन विद्यालयों में तैनात शैक्षिक स्टाफ को दिशानिर्देश दिए जाएंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more