हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 September 2024

जल्द 40 हजार और सिपाहियों की भर्ती, मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा 60 हजार को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही शुरू हो जाएगी प्रक्रिया


मुरादाबाद : ■मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृहद
रोजगार मेला में विपक्ष को कठघरे में खड़ा करने के साथ ही नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी सामने रखी। वर्तमान में चल रही साठ हजार दो सौ सिपाही भर्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- 'इस भर्ती का नियुक्ति पत्र देने के साथ ही 40 हजार और सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।' बेरोजगारी के लिए उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव का नाम लिए बिना उन्हें जिम्मेदार ठहराया 2017 से पहले चाचा- भतीजे की जोड़ी नौकरी के नाम पर वसूली करती थी। खुराफात करते थे। इस कारण फोर्ट को नौकरी पर रोक लगानी पड़ती थी। अब कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। निष्पक्षता के साथ युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। तीन-चार वर्ष में उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा.




मुख्यमंत्री ने वृहद रोजगार मेले में 400 करोड के 294 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया और 2500 से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। विभिन्न योजनाओं के अभ्यर्थियों को चेक व आवासों की चाबी सौंपी। इससे पहले उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी

में 74 डिप्टी एसपी (56) पुरुष व 18 महिला) की दीक्षा परेड की सलामी ली। सीएम ने कहा कि सरकार यदि ठान ले, तो असंभव को संभव कर सकती है, लेकिन उस प्रकार की सरकार को चुनना पड़ेगा। सरकार के

पास विजन चाहिए। 2017 से पहले राज्य में दंगे होते थे। त्योहार व पर्व शांति से नहीं हो पाते थे। बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। किसानों के बैल चोरी हो जाते थे। शिकायत करने पर किसान की जान के लाले

भी पड़ जाते थे। नए उत्तर प्रदेश में दंगा है न लूटपाट। सपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की नीति अपनाते रहे हैं। हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ काम हो रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more