हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने फिर घेरा डिप्टी सीएम केशव का घर


लखनऊ। सुप्रीमकोर्ट के 69 हजार शिक्षक भर्ती की नई चयन सूची पर रोक के अंतरिम आदेश के बाद मंगलवार को आरक्षित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के फैसले का सरकार द्वारा पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जतायी। धरने पर बैठे करीब 30 अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की।



डिप्टी सीएम के आवास पर न होने से अभ्यर्थियों की भेंट नहीं हो सकी। करीब तीन घंटे बाद आवास पर ज्ञापन देकर चले गए। धरने का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि सरकार मामले को जानबूझ कर लटका रही है। हाईकोर्ट का फैसला आने के बावजूद सरकार ने नई चयन सूची नहीं जारी की। मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पूरे प्रकरण पर सरकार से जवाब मांगा है। सरकार कुछ ऐसा जवाब दाखिल करे, जिससे सभी का हित हो। हम आरक्षित वर्ग को न्याय मिल सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more