हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

बच्चों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान देंगे एजुकेटर, ईसीसीई एजुकेटर के ये होंगे कार्य


बच्चों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान देंगे एजुकेटर


श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर तैनात किए जाएंगे। ताकि प्री-प्राइमरी बच्चों को शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जा सके।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत प्री-प्राइमरी के
बच्चों को शिक्षित करने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनकी तैनाती से प्री- - प्राइमरी के बच्चों की शिक्षा में तो सुधार होगा ही। - साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। पहले फेज में तैनाती के लिए 70 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें 64 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जो - विद्यालय परिसर में संचालित हैं। वहीं छह पीएम

श्री विद्यालयों को भी शामिल किया गया है।

ईसीसीई एजुकेटर के ये होंगे कार्य

तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देंगे। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेंगे। पांच से छह वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न विधाओं में निपुण बनाएंगे। रंग, आकार, ध्वनियों के बारे में सिखाएंगे। खेल, नाटक, क्षेत्र भ्रमण सहित अन्य गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद करेंगे। इसी तरह से अन्य गतिविधियों में एजुकेटर सक्रिय रहकर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देंगे।

तैनाती की प्रक्रिया शुरू ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती

के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही चिह्नित विद्यालयों में तैनाती का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -

अजय कुमार, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more