हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों के लंबित मिले 750 अवशेष देयक

  

कर्मियों के लंबित मिले 750 अवशेष देयक



उन्नावः लंबे समय से जिला बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा कार्यालय पर अपने हितों की अनदेखी का आरोप लगा रहे शिक्षकों के दावे क्रमवार सही मिल रहे हैं। जिस पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्य विकास अधिकारी तत्कालीन लेखाधिकारी पर कार्रवाई भी कर चुके हैं। अब सीडीओ ने समीक्षा बैठक में परिषदीय एक शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लंबित अवशेष देयकों की संख्या लगभग 750 आनलाइन प्रदर्शित पाई। जिस पर सीडीओ ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए अवशेष देयकों के त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश नवागत लेखाधिकारी को दिए हैं। सीडीओ प्रेम प्रकशं मीणा के निर्देश के बाद नवागत, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा शिवा त्रिपाठी ने इस बाबत सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी किया है। कहा है कि जनपद में मानव संपदा पोर्टल पर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत आनलाइन अवशेष देयकों के जांच में पाया है कि भुगतान हेतु शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आनलाइन आवेदनों के अग्रसारण में बीईओ के स्तर पर मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। यदि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन न किये जाने के कारण दोहरा या अनियमित भुगतान हो जाता है तो इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व बीईओ का होगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more