हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

जिला समन्वयकों के पद खाली रहने पर 46 बीएसए को चेतावनी



लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए की जा रही कवायद में जिला स्तर के अधिकारियों के रुचि नहीं लेने योजनाओं को झटका लग रहा है। ताजा प्रकरण जिला समन्वयकों व एजुकेशन मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम इंचार्ज की तैनाती का है। 46 जिलों में यह पद दो साल से खाली हैं। इस पर संबंधित बीएसए को कड़ी चेतावनी दी गई है।


समग्र शिक्षा के तहत जिलों में चल रहीं गतिविधियों के संचालन व अनुश्रवण के लिए आउटसोर्सिंग से जिला समन्वयक व ईएमआईएस इंचार्ज के पद पर तैनाती की जाती है। लखनऊ, रायबरेली, बस्ती, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर समेत 46 जिलों में दो साल के बाद भी पद खाली हैं। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने इन 46 जिलों के बीएसए को लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि 20 सितंबर तक सभी जिला समन्वयकों की तैनाती कर कार्यालय को सूचित करें। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more