हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

समायोजन की प्रक्रिया में गलत आपत्ति दर्ज कराने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी

 

हाथरस, शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया में गलत आपत्ति दर्ज कराने वाले नौ शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है।




जिले के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग ने हाल ही में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों में मानक से अधिक संख्या में तैनात शिक्षकों को उन विद्यालयों में भेजना है, जहां शिक्षकों की तैनाती मानक से कम है। इस क्रम में पिछले दिनों शासन ने जिले के 158 सरप्लस शिक्षकों व दो प्रधानाध्यापकों की सूची जारी की थी। इन शिक्षकों में से 52 शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें से गलत आपत्ति दर्ज कराने वाल नौ शिक्षकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है।


इन शिक्षकों को जारी हुए नोटिस


विजय सिंह, विक्रम सिंह, कुसुम, गौरव दीक्षित, सादाब अहमद, आमिर, भूमि सिंह, तेजवीर सिंह, कविता कुमारी।


शासन के आदेश पर शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। नौ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

- स्वाति भारती, बीएसए, हाथरस।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more