हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

परिषदीय स्कूल के बच्चे भी पढ़ेंगे यातायात नियमों का पाठ



संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के प्रति अब शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग की अहम भूमिका होगी।






जिले में कक्षा छह से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन होगा। शिक्षा निदेशक ने बीएसए को रोड सेफ्टी क्लब के गठन के लिए आदेश जारी किया है ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। परिषदीय स्कूलों में मास्टर ट्रेनर के जरिए शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद यह शिक्षक छात्रों अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों आदि को यातायात के नियम बताए जाएंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब के गठन का निर्देश दिया गया है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more