हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

निपुण भारत अभियान के तहत की जाए कंट्रोल रूम की स्थापना



बहजोईः निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कक्षा एक और दो के शिक्षकों के साथ जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। इसमें सभी विकासखंडों को निपुण कैसे बनाएं, उसको लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंगलवार को
जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि जनपद स्तर पर निपुण और पीएम श्री विद्यालय कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी व एसआरपी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो विद्यालय निपुण भारत अभियान के अंतर्गत संघर्षशील नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए। साथ ही जिन विद्यालयों ने कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत फर्जी बिल वाउचर

लगाकर भुगतान किया है, उनके

खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने

बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि

अध्यापकों की एक सूची तैयार की जाए

कि वह कहां रहते हैं और स्कूल में

कितनी दूर से पढ़ाने आते हैं। उन्होंने

कंपोजिट विद्यालय नंदपुर बीटा में तैनात

शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने की

कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारी

को निर्देशित किया। साथ ही बच्चों को

संदर्शिका प्रशिक्षण का प्रयोग करते हुए

व उसके अनुसार ही पढ़ाने को कहा।

बताया पहले जो छह कालांश होंगे,

उसमें सबसे पहले तीन भाषा के

कालांश व बाद में तीन गणित के

कालांश लगाए जाएं। 11 पंजिकाओं जो

आनलाइन भरी जाएंगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more