हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2024

फर्जी जाति और निवास प्रमाणपत्र लगाकर पर नियुक्त पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

 

प्रयागराज। फर्जी जाति और निवास प्रमाणपत्र लगाकर परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले प्रेम नारायण को बर्खास्त कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से 28 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार प्रधानपुर गांव रसड़ा बलिया के अभय नारायण ने तीन अक्तूबर 2022 को शिकायत की थी कि प्राथमिक विद्यालय मनू का पूरा, विकास खंड उरूवा के सहायक अध्यापक, प्रेम नारायण यादव जाति के हैं लेकिन अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी हासिल की है। 




बीएसए ने तीन जनवरी 2023 को इसकी जांच खंड शिक्षाधिकारी उरुवा को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार उक्त शिक्षक ने फर्जी जाति और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल की है। विशिष्ट बीटीसी 2008 बैच के तहत 12 जनवरी 2010 को नियुक्त शिक्षक को बर्खास्त करते हुए बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन के रूप में ली गई धनराशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। मजे की बात है कि उक्त शिक्षक ने वर्ष 2012 में केंद्रीय विद्यालय पन्ना मध्य प्रदेश में भी शिक्षण करते हुए दो स्थान से वेतन प्राप्त किया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more