UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 September 2024

शैक्षिक दस्तावेजों की जांच होगी

लखनऊ। सरकारी मेडिकल संस्थानों में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों की डिग्री व शैक्षिक योग्यता सवालों के घेरे में है। आरोप हैं कि फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के सहारे कई आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नौकरी हासिल की है। डिप्टी सीएम से शिकायत के बाद कई संस्थानों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की डिग्री व शैक्षिक योग्यता का वेरीफिकेशन का फैसला किया है।



बीते दिनों गोमतीनगर निवासी सुजीत पांडेय ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी व शैक्षिक योग्ता पर सवाल खड़े किए थे। इस संबंध में डिप्टी सीएम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान समेत अन्य अस्पताल हरकत में आए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more