UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2024

70 से अधिक उम्र वालों को धनतेरस पर ‘आयुष्मान’

नई दिल्ली, एजेंसी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत 29 अक्तूबर को करने की संभावना है। 


ये भी पढ़ें - बी अलर्ट ! अब स्कूल में देर से आना और जल्दी जाना शिक्षकों को पड़ेगा भारी, मुख्यमंत्री की होगी नजर

ये भी पढ़ें - कब तक और कितना बढ़ेगा शिक्षामित्रों का मानदेय? शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि वाले वायरल ऑडियो पर शिवकुमार शुक्ला का स्पष्टीकरण

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए विकसित यू-विन पोर्टल को भी उसी दिन शुरू किया जाएगा। सूत्र ने कहा कि मंगलवार को कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी। विस्तारित योजना से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग छह करोड़ नागरिकों को लाभ मिलेगा। 70 वर्ष या अधिक उम्र का हर व्यक्ति आयुष्मान के लिए पात्र है। पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more