UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2024

शिक्षक ने इंटर की छात्रा को घर बुला छेड़खानी की

 लखनऊ, । जानकीपुरम स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को ट्यूशन के लिए बुलाकर स्कूल शिक्षक ने छेड़खानी की। मना करने पर धमकाने लगा। उसकी हरकतों से आजिज होकर छात्रा ने मां को घटना के बारे में बताया।



गुड़ंबा कुर्सी रोड निवासी पिता के मुताबिक बेटी इंटर की छात्रा है। स्कूल के बाद वह इंग्लिश की कोचिंग के लिए शिक्षक आरएस तिवारी के घर जाती है। कुछ समय से बेटी के व्यवहार में बदलाव आ रहा था। इस पर छात्रा से गुमसुम रहने का कारण पूछा। मां के कई बार कहने पर छात्रा रोने लगी और अंग्रेजी शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। इस पर छात्रा के परिवार वाले भी सन्न रह गए। शनिवार को छात्रा के पिता जानकीपुरम कोतवाली पहुंचे और आरएस तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


दूसरी छात्राओं से पहले बुलाता था घर पीड़िता के मुताबिक शिक्षक उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए जल्दी बुलाता था। जब वह आरोपी के घर पहुंचती तो दूसरे बच्चे नहीं होते थे। इस दौरान कई बार छेड़छाड़ की। मना करने पर धमकी दी कि मेरे बारे में किसी से शिकायत की तो स्कूल में दिक्कत झेलोगी। इससे खौफजदा छात्रा कई दिनों तक शांत रही। परिवार को भी आपबीती नहीं बताई। इस बीच आरोपी की हरकतें बढ़ने लगीं। कई बार दूसरे छात्रों के घर जाने के बाद भी वह पीड़िता को रोक कर छेड़खानी करता था।

ये भी पढ़ें - दीपावली से पूर्व नवनियुक्त परिषदीय शिक्षकों को वेतन देने की मांग

ये भी पढ़ें - पेंशन के लिए शिक्षिका बनी पूर्व सैनिक की बेवा


विश्वास नहीं होता पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी को पढ़ने के लिए शिक्षक के घर भेजते थे। भरोसा था कि शिक्षक के घर में बेटी सुरक्षित रहेगी।हमें नहीं पता था कि जिसे शिक्षक समझ रहे हैं, वह बेटी समान छात्रा के साथ घिनौनी हरकत करेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more