UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 October 2024

जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चे खाएंगे बादामपट्टी, जानें कब से शुरू होगी योजना

 

यूपी के आजमगढ़ जिले के 3019 परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे करीब 3.38 लाख बच्चों को अब खाने के लिए बादामपट्टी भी मिलेगी। हर गुरुवार को मिड डे मिल के साथ बच्चों को बादामपट्टी दी जाएगी। जिले के स्कूलों में एक नंवबर से यह व्यवस्था लागू होगी। बच्चों को बादामपट्टी खिलाने के लिए शासन ने चार सप्ताह के लिए 4737600 रुपये बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराए हैं।


ये भी पढ़ें - कक्षा 9 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने का लिंक

ये भी पढ़ें - भरी हुईं शिक्षक डायरी कक्षा 6,7,8 माह अक्टूबर 2024

ये भी पढ़ें - पी०एम० पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजनान्तर्गत अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराये जाने के निमित्त फ्लैक्सी फण्ड से प्रदेश के समस्त जनपदों के छात्रों को सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन के अन्तर्गत 'अतिरिक्त खाद्य सामग्री वितरण के संबंध में।


जिले में 2706 परिषदीय स्कूल एवं 313 एडेड विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की तरफ से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और दोपहर में मेन्यू के अनुसार पका-पकाया भोजन दिया जाता है। इसके साथ ही यूनिफार्म के लिए शासन की तरफ से प्रत्येक बच्चे के अभिभावक को 1200 रुपये प्रत्येक सत्र में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं। अब शासन की तरफ से सप्ताह में एक दिन पांच रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more