हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 October 2024

दूसरी शादी, व्यावसायिक काम में लगे दो शिक्षक निलंबित

लखनऊ, । बीएसए ने प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक व एक सहायक शिक्षक को निलंबित किया है। एक पर दूसरी शादी का आरोप है तो दूसरे पर स्कूल छोड़कर दूसरे व्यवसायिक काम करने का आरोप है। बीएसए ने दोनों मामलों में जांच के निर्देश दिये हैं।


ये भी पढ़ें - कृपया सभी एक बार 2 मिनट जरूर ध्यान दे👉 पुलिस विभाग के 21 प्रकार के अवकाश जिसको ले सकते है, शेयर करे

ये भी पढ़ें - बदलाव : रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर दे सकेंगे चिकित्सा प्रमाणपत्र, शिक्षकों को अवकाश लेना आसान, नहीं देना होगा स्टांप पेपर पर शपथ पत्र

गोसाईगंज के भट्ठी बरकत नगर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौरसिया की पत्नी ने पति पर दूसरी शादी और सर्विस बुक पर दूसरी पत्नी का नाम दर्ज कराने की शिकायत निदेशक कार्यालय में दर्ज कराई थी। नोटिस जारी करने पर इनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिये गए हैं। वहीं गोसाईगंज के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक अभिषेक गुप्ता पर आरोप है कि वो स्कूल न आकर दूसरे व्यवसायिक कामों में लगे हैं। बीएसए कार्यालय ने इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more