UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 October 2024

बच्चों को क्लास से निकालने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस


स्कूल फीस जमा न होने के कारण बच्चों को स्कूल के बाहर खड़ा करने के मामले में बीएसए ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्कूल की कार्रवाई को विभाग ने आरटीई एक्ट नियम का उल्लंघन माना है।


चिनहट क्षेत्र के सिद्धांत वर्ड स्कूल प्रबंधन ने फीस न जमा होने के कारण 80 बच्चों को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया था। बच्चे बाहर रो रहे थे। कुछ बच्चे रोते हुए घर चले गए। जानकारी होने पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। 




सूचना मिलने पर बीएसए ने तत्काल बीईओ राजनारायण
कुशवाहा को स्कूल भेजा। बीईओ के दखल के बाद बच्चों को कक्षा में बैठाया गया। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल सीएल पॉल का कहना है कि करीब 80 बच्चों की दो से सात माह तक की फीस बकाया है। अभिभावकों को सूचित किया गया था लेकिन फीस जमा नहीं हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश का कहना है कि फीस बाकी होने पर भी बच्चों को पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता है। जिस तरह बच्चों को बाहर निकाला गया है वह आरटीई एक्ट का उल्लंघन है। स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more