UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 October 2024

केपी ट्रेनिंगः तीन वर्षीय बीएड एमएड शुरू करने की तैयारी


इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध केपी ट्रेनिंग कॉलेज स्नातक एवं इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने की तैयारी है। कॉलेज प्रशासन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप कई डिप्लोमा एवं परास्नातक स्तर का भी कार्यक्रम शुरू करेगा। अब कॉलेज में सिर्फ बीएड की पढ़ाई हो रही है। छात्रों के लिए इविवि का इकलौता बीएड कॉलेज है। मौजूदा शैक्षिक सत्र से बीकॉम वर्ग में बीएड की 10 सीटों पर


प्रवेश लिए गए है। कॉलेज प्रशासन ने एनईपी के तहत तीन वर्षीय बीएड-एमएड पाठ्यक्रम का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए

प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पहले सत्र में 50 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाने की तैयारी है। इस कोर्स का डिजाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी तैयारी है कि नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्ष का स्नातक करने वाले छात्रों को बीएड की एक वर्ष की ही पढ़ाई करनी होगी। प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज डिप्लोमा, सार्टिफिकेट
सहित कई नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए कुछ पीजी के भी नए कोर्सों का संचालन किया जाएगा। प्रथम चरण में बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड कोर्स और स्नातक स्तर पर बीकॉम और बीएससी शुरू करने की तैयारी है। बीकॉम और बीएससी में 50-50 सीटों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि योगा में सार्टिफिकेट कोर्स का संचालन शुरू कर दिया गया है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more