UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 October 2024

प्रधानाध्यापक मौत मामले में शिक्षक दंपति निलंबित

 

गजरौला, । प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की मौत के मामले में आरोप शिक्षक दंपति को निलंबित कर दिया गया है। वहीं बीएसए ने प्रधानाध्यापक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मामले में निष्पक्ष जांच करवाने का भरोसा भी दिलाया।


क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर में संचालित संविलियन स्कूल के आफिस में आत्महत्या करने वाले प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का सुसाइड नोट वायरल होने के बाद से उनकी मौत का जिम्मेदार शिक्षक राघवेंद्र सिंह व उनकी शिक्षिका पत्नी सरिता सिंह के साथ बीएसए को भी ठहराया जा रहा है। हालांकि हकीकत पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। शिक्षक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


 बुधवार को बीएसए मोनिका सिंह सैफी नगर स्थित प्रधानाध्यापक के घर पहुंची व पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बीएसए से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। इसके अलावा सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लो के अलावा अन्य कई नेताओं ने भी प्रधानाध्यापक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। डीएम निधि गुप्ता के मुताबिक आरोपी शिक्षक दंपति को निलंबित किया है। मामले में जांच समिति की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more