हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 October 2024

पेंशन के लिए गठित हो राष्ट्रीय वेतन आयोग




लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के आह्वान पर दो अक्तूबर को हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में बापू की प्रतिमा पर मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनके आदर्शों पर कर्मचारियों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया।

 इसमें कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत एक देश एक चुनाव की भांति एक देश एक वेतनमान, पेंशन के लिए राष्ट्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र, महासचिव प्रेमचंद और इप्सेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार रावत, सतीश कुमार पांडेय, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more