UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2024

जिले में मतदान दिवस दिनांक 20 नवम्बर, 2024 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित


प्रेस विज्ञप्ति

अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन अनुभाग, उ०प्र० शासन अनुभाग की विज्ञप्ति/विविध फाइल संख्या-0021/69/2019-सामान्य प्रशासन अनुभाग-1- दिनांक 14-11-2024 के द्वारा निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एकट-1981 (1881 की एक्ट संख्या-26) की धारा-25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को काम में लाकर जिन्हें भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/25-56-pubयक, 1, दिनांक 08 जून, 1957 के अनुसार राज्य सरकार काम में ला सकती है। उत्तर प्रदेश की मा० राज्यपाल, महोदया द्वारा विधान सभा उप-निर्वाचन-2024 (213 सीमामऊ) कानपुर नगर के प्रयोजन के लिये जनपद कानपुर नगर में मतदान दिवस दिनांक 20 नवम्बर, 2024 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उप-निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित जिले के कोषागार तथा उप-कोषागार भी उक्त तिथि को बन्द रहेगें ।

अतःउक्त के अनुपालन में जनपद कानपुर नगर में दिनांक 20 नवम्बर, 2024 (बुधवार) को होने वाले विधान सभा, उप-निर्वाचन-2024 (213 सीमामऊ) कानपुर नगर के प्रयोजन हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more