UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2024

बैंकों से कॉल या संदेश छह अंक वाले नंबर से ही आएंगे


पटना, । बिहार सहित देशभर में बैंकों से कॉल या संदेश 6 अंकों वाले नंबर से ही आएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक बैंक ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए नई पहल कर रहा है। वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के अपने-अपने नंबर हैं, जिनसे ग्राहकों को फोन कॉल या मैसेज भेजे जाते हैं।


दरअसल, इन नंबरों का साइबर अपराधी फायदा उठाने की कोशिश करते हैं और ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। बैंकिंग सूत्रों की मानें तो 6 अंकों के नंबर के निर्धारण से इसके दुरुपयोग पर रोक लगेगी। बैंकों के ग्राहक वास्तविक कॉल नंबर को पहचान सकेंगे। रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देश पर सभी बैंकों में इसकी पहल की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more