UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2024

प्रयागराज में धरना देने जा रहे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक

 पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रतियोगी छात्रों का धरना बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने आयोग की ओर जाने की कोशिश की। रोके जाने पर छात्रों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हुई।


ये भी पढ़ें - शिक्षिका को स्कूल में पढ़ाना ही होगा, प्राथमिक विद्यालय की इकलौती शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया होगी रद्द

ये भी पढ़ें - ज्ञापन : बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत भारांक रहित शिक्षकों के अंतर्जपदीय स्थानांतरण हेतु नीति में परिवर्तन का अनुरोध विषयक

आदोंलनरत छात्र बुधवार सुबह से ही गेट पर जोश में दिखे। छात्रों ने शाम को आयोग दफ्तर के सामने कैंडल मार्च किया। सबने कहा कि जब तक आयोग फैसला वापस नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर में आयोग के गेट नंबर दो के सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग से अंदर धरनास्थल की ओर जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोक दिया। छात्रों का आरोप है कि पुलिसकर्मी उनसे आईकार्ड मांग रहे थे व नाम लिखने के साथ ही फोटो खींच रहे थे। इसे लेकर तीखी नोंकझोंक हुई। धरना दे रहे दर्जनों छात्र वहां पहुंच गए। बात बिगड़ती देख पुलिसकर्मी पीछे हटे, तब मामला शांत हुआ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more