UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2024

NAS EXAM : ओएमआर शीट पर विद्यार्थियों का टेस्ट, सर्वेक्षण से पहले होंगे पांच पेपर



प्रतापगढ़। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वावधान में चार दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख से पहले माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ के विद्यार्थियों का टेस्ट ओएमआर शीट पर लिया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थी भाषा में हिंदी व अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पांच पेपर हल करेंगे।


चार दिसंबर को राष्ट्रीय सर्वेक्षण के संबंध में बुधवार को शहर के जीआईसी प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक दो पालियों में प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित किया गया।
डीआईओएस ओमकार राणा और एडीआईओएस आरपी सरोज ने प्रधानाचार्यों को परख सर्वेक्षण की
तैयारियों के बारे में जानकारी दी। डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य निर्धारित समय पर प्रत्येक शनिवार को ओएमआर शीट पर विद्यालय में टेस्ट कराएंगे। भाषा समेत पांच विषयों के पेपर विद्यार्थी हल करेंगे।

ताकि विद्यार्थियों को सर्वेक्षण के लिए तैयार किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, बृजेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, विशाल वर्मा, आशीष कुमार, शशांक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more