हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 December 2024

हार्ट अटैक से 8 साल की छात्रा की मौत


अलीगढ़* । लोधीनगर में शनिवार रात 8 साल की दीक्षा नामक बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ग्रीन वैली कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की कक्षा-3 की छात्रा दीक्षा घर में खेलते समय अचानक सीने में दर्द से चीखने लगी और बेहोश हो गई। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।





इससे पहले शुक्रवार को छर्रा क्षेत्र में 14 साल के बच्चे की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। वह स्कूल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सुबह दौड़ने निकला था। लगातार बच्चों में हार्ट अटैक के ऐसे मामले चिंता बढ़ा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more