UpdateMarts
Follow Channel

18 December 2024

पुरानी पेंशन बहाली के लिए होगा आंदोलन



लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का मंगलवार को वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए आंदोलन की घोषणा की गई।

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में हुए अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा पुरानी पेंशन हमारा हक है। इससे कम कोई भी

योजना स्वीकार नहीं की जाएगी। पुरानी पेंशन के लिए हम सब एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करेंगे।

शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, एमएलसी अवनीश सिंह, एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के

समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हम सब मिलकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के विकल्प की हर बाधा को दूर कर उसे लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने शिक्षकों के तबादले से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। अधिवेशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा, अभय मिश्रा, डॉ. यशोवर्धन त्रिपाठी, मंगेश यादव, अनंत सिंह आदि शामिल हुए।