हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 December 2024

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने भ्रष्टाचार की शिकायत के साथ मांगे साक्ष्य




प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्रतियोगी छात्र शीतला प्रसाद ओझा ने ज्ञापन देकर मांग की थी कि भ्रष्टाचार में संलिप्त एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती को निरस्त करते हुए दोबारा परीक्षा कराई जाए। इस बाबत आयोग के सचिव ने अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) को पत्र भेजकर अवगत कराते हुए शिकायत के निस्तारण का अनुरोध किया है।



 साथ ही सचिव ने कहा है कि यदि किसी को भ्रष्टाचार या अनियमितता से संबंधित कोई शिकायत है तो उसे पुष्ट करने वाले साक्ष्य भी अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा सके

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more