हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 December 2024

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षामित्रों ने दिया ज्ञापन

प्रयागराज। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने शनिवार को फूलपुर के विधायक दीपक पटेल से मुलाकात कर शिक्षामित्र से बने शिक्षकों की पुरानी सेवाएं जोड़ते हुए पुरानी पेंशन दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने के आदेश जारी किए हैं।


ये भी पढ़ें - 12460 शिक्षक भर्ती : शिक्षक संघ ने दिया तालाबंदी का अल्टीमेटम, निशाने पर बाबू

ये भी पढ़ें - अब ड्यूटी लगवाने-कटवाने से पहले 100 बार सोचेंगे शिक्षक, यूपी बोर्ड ने जारी किया नया फरमान

ये भी पढ़ें - UP Basic Teacher Transfer: परिषदीय शिक्षकों का होगा तबादला, लंबे समय से कर रहे थे मांग; पढ़ें आदेश

न्यायालयों ने तदर्थ/संविदा सेवाएं जोड़ते हुए पुरानी पेंशन का लाभ देने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा परिषद के अफसरों की उदासीनता के कारण हजारों समायोजित शिक्षक इस लाभ से वंचित है। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष सन्तोष पांडेय, कमलेश यादव, प्रदेश संयोजक वसीम अहमद, कमलाकर सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह, बैजनाथ सोनी, सुशील मिश्रा, कौशलेश सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more