हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

गोपनीय प्रविष्टियां दाखिल करने की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ी

 


लखनऊ। समूह क और ख के अधिकारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर सालाना आनलाइन गोपनीय प्रविष्टियां दाखिल करने की समयावधि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया है।




 मुख्य सचिव ने कहा कि साफ निर्देशों के बाद भी कई विभागों के अधिकारियों की गोपनीय प्रविष्टियां अपलोड नहीं की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। कर्मचारियों का हित प्रभावित न हो, इसलिए निर्धारित समयावधि को बढ़ाकर 28 फरवरी तक किया गया है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more