हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

नई शिक्षा नीति के खिलाफ डीएमके के आंदोलन को अखिलेश का मिला साथ

 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा उनकी पार्टी नई शिक्षा नीति कानून के खिलाफ है। वह बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर डीएमके छात्र इकाई द्वारा केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के खिलाफ आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। 




कहा, नई शिक्षा नीति के खिलाफ डीएमके छात्र इकाई के आंदोलन में सपा उनके साथ है। नई शिक्षा नीति उद्योगपतियों के लाभ के लिए बनाई गई है। शिक्षा व्यवस्था को उद्योगपतियों के हाथों में सौंपने का षड्यंत्र है। भाजपा सरकार में कुलपतियों की नियुक्तियां किस तरह से हो रही हैं, सभी देख रहे हैं। नई शिक्षा नीति राजनेताओं को उद्योगपतियों का नौकर बना देगी। अखिलेश ने कहा कि इस आंदोलन का संदेश सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं पूरे देश में जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के छात्र भी डीएमके की छात्र इकाई के अभियान का समर्थन करेंगे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more