हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा : गोंडा समेत 17 जिले अतिसंवेदनशील, होगी विशेष निगरानी,मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव गृह को जारी किया पत्र

 



प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के मद्देनजर प्रयागराज, गोंडा, समेत 17 जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा के दौरान इन जिलों के केंद्रों की विशेष निगरानी होगी।



मुख्य सचिव की ओर से प्रमुख सचिव गृह (गोपन) को पत्र जारी कर अतिसंवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने को कहा गया है। बीते वर्षों में यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल,

अनियमितता व प्रश्नपत्र वायरल होने के आधार पर 17 जिलों को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है।


अतिसंवेदनशील जिलों में प्रयागराज के अलावा आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया व गोंडा शामिल हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more