हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

बीएड : 15 से भरें संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फॉर्म

 


झांसी। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने लगातार तीसरी बार बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) को सौंपी है। बीयू की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर बीएड एंट्रेंस एग्जाम-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसी वेबसाइट पर 15 फरवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो जाएगा, जो 15 मार्च तक भरे जाएंगे। तय किया गया है कि जून में काउंसलिंग करवा दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई समय से शुरू हो सके।



बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि शासन ने फिर तीसरी बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीयू

ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला विवि बन गया है। साथ ही उन्होंने शासन से जिम्मेदारी मिलते ही कोर कमेटियों का गठन कर दिया है। हर कोर कमेटी की जिम्मेदारियां तय करके समय पर पूरी करने के निर्देश कर दिए हैं।


कुलसचिव विनय कुमार सिंह को स्टेट नोडल ऑफिसर बनाया है। स्टेट कोऑर्डिनेटर सीनियर प्रो. एसपी सिंह बने हैं। लोकल कोऑर्डिनेटर प्रो. डीके भट्ट और प्रो. सौरभ श्रीवास्तव होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए कैंपस में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more